JAUNPUR NEWS : कच्चा पशुशाला गिरने से दो भैंस घायल एवं एक की गयी जान
बहाव का पानी रोक देने से हुई घटना
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव में दबंगों द्वारा बहाव का पानी रोकने से रिहायशी कच्चा घर गिर गया। दो भैंस घायल हो गयी और एक बच्चे की मौत हो गई। खाने—पीने का सामान नष्ट हो गई। चपेट मे आने से मां बेटी भी घायल हो गये। जानकारी के अनुसार रामनाथ प्रजापति और राजेंद्र प्रजापति का घर आपस में सटा हुआ है। इसी दौरान कच्चा रिहायशी घर था जिसमें तारा देवी रहती थी और दूसरी तरफ वह अपने मवेशियों को बाध रखी थी। इसी दौरान नहर वह बारिश का पानी दबंगों द्वारा रोक दिया गया जिससे बारिश का पानी उनके घर में जमा होने लगा और कच्ची दिवाले सलसला गई। बुधवार की शाम अचानक कच्ची दिवाल भरभरा कर गिर गई जिसमें तीन मवेशी दब गई जबकि एक भैंस के बच्चा दबने से मर गया। इसी दौरान गिरती दिवाल की चपेट में आने से 35 वर्षीय तारा देवी, 13 वर्षीय नंदिनी भी घायल हो गई। इसके अलावा चारा मशीन खाने का सामान वर्तन कपड़ा नष्ट हो गया। दबंगों ने भी मलवा हटाने से रोका दिया जिससे दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। सूचना पर सरायख्वाजा पुलिस पहुंची और बीच बचाव किया। घटना को लेकर परिवार में दहशत बना हुआ है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










