HomeTrendingएण्टी रोमियो ने अभियान चलाकर शोहदों के विरूद्ध की कार्यवाही

एण्टी रोमियो ने अभियान चलाकर शोहदों के विरूद्ध की कार्यवाही

  • एण्टी रोमियो ने अभियान चलाकर शोहदों के विरूद्ध की कार्यवाही

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। शारदीय नवरात्र पर पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी के निर्देशन में थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, भीड़—भाड़ वाले स्थानों, चौराहों, धार्मिक स्थलों, कॉलेजों एवं कोचिंग संस्थानों के आस—पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना वजह घूमने वाले शोहदों, संदिग्ध युवकों व मनचलों से कड़ाई से पूछताछ कर माहौल खराब करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। साथ ही उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के प्रति जागरूक करते हुए एवं स्थानीय थानों की महिला हेल्प डेस्क, साइबर अपराध सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर व सुरक्षित महसूस कराने हेतु प्रेरित किया गया।

 

 

 

 

 

Must Read