राष्ट्रीय स्तर पर बुंदेलखण्ड विवि की एक और बड़ी उपलब्धि
963127
राष्ट्रीय स्तर पर बुंदेलखण्ड विवि की एक और बड़ी उपलब्धि
आईआईआरएफ रैंकिंग मे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में हासिल किया
राष्ट्रीय स्तर पर 91वां और प्रदेश में 13वां स्थान
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि अगर दिशा सही हो, नेतृत्व सशक्त हो और टीम समर्पित हो तो सफलता निश्चित है। विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ ने आरआरआईएफ 2025 की प्रबंधन श्रेणी (बीबीए) में देश भर में 91वां स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है। उत्तर प्रदेश स्तर पर यह रैंकिंग और भी प्रेरणादायक रही जहाँ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ ने 895 से अधिक संस्थानों के बीच 13वां स्थान हासिल किया। इस सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ की पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी और उनके समर्पण, नेतृत्व तथा सतत प्रयासों की सराहना किया।
उन्होंने इसे केवल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ ही नहीं, बल्कि पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए एक बड़ी प्रेरणा बताया। साथ ही कुलपति ने विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी विभाग निदेशक प्रो. सुनील काबिया और उनकी टीम के योगदान को भी विशेष रूप से रेखांकित किया जिनकी मेहनत ने डेटा प्रबंधन और अकादमिक गुणवत्ता को एक नया आयाम दिया। कुलपति मुकेश पाण्डेय ने इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ की विभागाध्यक्ष प्रो.अर्चना वर्मा को यह भी निर्देशित किया कि आने वाले वर्षों में आईएमएस जैसे अग्रणी संस्थान राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक मंचों पर भी प्रबंधन शिक्षा की गुणवत्ता का प्रदर्शन करें। इससे न केवल संस्थान की प्रतिष्ठा बढ़ेगी, बल्कि छात्रों को भी अंतरराष्ट्रीय अवसरों के लिए तैयार किया जा सकेगा।
यह रैंकिंग शिक्षा की गुणवत्ता, शोध, नवाचार, प्लेसमेंट, औद्योगिक संपर्क, बौद्धिक संपदा अधिकार, संकाय विकास, विद्यार्थियों की संतुष्टि तथा संस्थागत नीति जैसे विविध आयामों को ध्यान में रखते हुए जारी की जाती है। आईक्यूएसी निदेशक प्रो. सुनील काबिया ने इस रैंकिंग को गुणवत्ता प्रबंधन, डेटा-संचालित निर्णय और सतत मूल्यांकन प्रक्रियाओं के सम्मिलित प्रयास का परिणाम बताया। साथ ही कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की सक्रियता, आईएमएस की कार्यसंस्कृति और शिक्षकों की प्रतिबद्धता इस उपलब्धि के मूल स्तंभ हैं। कुलसचिव विनय सिंह ने इस सफलता को विश्वविद्यालय की नीतिगत पारदर्शिता, गुणवत्तापूर्ण नेतृत्व और संगठित संसाधन प्रबंधन का प्रतिफल बताया।
इस अवसर पर प्रो एसपी सिंह, प्रो आलोक वर्मा, प्रो पूनम पूरी, प्रो वीके सिंह, प्रो सीबी सिंह, प्रो अविनेश कुमार, प्रो पुणीत विसरिया, प्रो सुनील प्रजापति, प्रो सोमा मिश्रा, प्रो काव्या दुबे, प्रो श्रीदेवी जेट्टी, डॉ शिप्रा सक्सेना, डॉ अमरजीत वर्मा, डॉ ऋषि सक्सेना, डॉ सुनील त्रिवेदी, डॉ जाकिर खान, डॉ नूपुर गौतम, डॉ ज्योति मिश्रा, डॉ ममता सिंह, डॉ राधिका चौधरी, डॉ प्रियंका चौहान, डॉ कमल भाटिया, डॉ शशि अलोक, डॉ रूपेन्द्र सिंह, डॉ. ज्योति गुप्ता, डॉ शिल्पा मिश्रा, इं. अंजली श्रीवास्तव, अनिल बोहरे, डॉ अतुल खरे सहित सभी विभागाध्यक्षों और शिक्षकों, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।