जिलाधिकारी ने गर्मियों में होने वाली घटनाओं को लेकर जारी की एडवाइजरी

जिलाधिकारी ने गर्मियों में होने वाली घटनाओं को लेकर जारी की एडवाइजरी

फायर एक्सटिग्विशर से लेकर फायर सिक्योरिटी अलार्म सहित अन्य व्यवस्थाएं रहे दुरुस्त: डीएम
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने गर्मी के मौसम में आग से बचाव के लिए रहें सतर्क, क्या करें-क्या ना करें की दी जानकारी, उन्होंने कहा कि अस्पताल, स्कूल, मॉल के अलावा सार्वजनिक और सरकारी प्रतिष्ठानों में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए। फायर एक्सटिग्विशर से लेकर फायर सिक्योरिटी अलार्म और अन्य व्यवस्थाएं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुनिश्चित कर लें कि फायर एक्सटिग्विशर एक्सपायर्ड न हों क्योंकि इसके चलते आग लगने पर बड़ा नुकसान होता है। ऐसा हरगिज़ ना हो सारी व्यवस्थाएं पुख्ता कर ली जाएं।
जिलाधिकारी मृदुल जी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज, संग्रहालय, जिला अस्पताल, बड़े स्कूल व अन्य सार्वजनिक स्थानों में आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम प्राथमिकता से कर लिए जाएं। जनपद में नागरिक सुरक्षा संगठन कार्यालय में जिला आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा कार्यशाला कर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके माध्यम से आग लगने की घटनाओं की रोकथाम एवं प्रबंधन के मद्देनजर विभिन्न आपदा मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में जिला अग्निशमन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा, एसडीआरएफ की टीम ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में गर्मी के दिनों में आग लगी की घटनाओं में वृद्धि हो जाती है, क्योंकि आग के फैलाव के लिए मौसम भी अनुकूल रहता है। इसमें कई घटनाएं ऐसी होती हैं, जो मानव जनति कारणों से उत्पन्न होती है जिन्हें कुछ जागरूकता, सतर्कता, चेतनशीलता के साथ कम किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि सावधानी ही बचाव या सुरक्षा है। आग से बचने और जानमाल की सुरक्षा के लिए इन बातों का रखें ख्याल-खलिहान को हमेशा गांवों की आबादी एवं फसलों से भी दूर खुले स्थान पर लगाएं, किसान भाई थ्रेसर का उपयोग करते समय डीजल इंजन या ट्रैक्टर के साइलेंसर को लंबे पाइप के द्वारा ऊंचाई पर रखें। थ्रेसर के उपयोग करते समय पास में कम से कम 200 लीटर पानी भरकर अवश्य रखें, ताकि अपनी घटना से तुरंत निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि खलिहान के आस—पास छोटी-छोटी बाल्टियों में बालू भरकर रखें। उन्होंने रोशनी के लिए सोलर लैंप, टॉर्च, इमरजेंसी लाइट इत्यादि बैटरी वाले यंत्र का ही प्रयोग करने का सुझाव दिया।
जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में विशेष रूप से खेतों में आग लगने की संभावनाएं अधिक होती है इसे रोकने के लिए किसान एक खलिहान से दूसरे खलिहान की दूरी 20 फीट से कम ना रखें। खलिहान ऐसी जगह बनाएं जहां अग्निशमन वाहन आसानी से पहुंच सके साथ ही जहां जल स्त्रोत नजदीक हो जैसे नदी, तालाब, कुआं, बोरिंग आदि। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि खलिहान में कच्ची फसलों का बड़ा टाल ना लगाया जाए। खलिहान के आसपास अलाव ना जलाएं, यदि बहुत आवश्यक हो तो पानी भरी बाल्टीयां अवश्य पास में रखें। उन्होंने ताकीद करते हुए कहा कि बिजली की नंगी तारों के नीचे खलिहान कतई नहीं बनाया जाए।
जिलाधिकारी ने आग से कैसे बचाव किया जाए की जानकारी देते हुए कहा कि रसोईघर को यथासंभव अग्नि रोधक बनाया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में खासकर फूस एवं खपरैल मकानों के निवासी खाना सुबह 8 बजे से पहले और शाम 5 से 6 के बीच (सूर्यास्त से पूर्व) बना लें। दीप, लालटेन, ढिबरी आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। रसोई में कोई भी ज्वलनशील पदार्थ ना रखें जैसे मिट्टी तेल, सिथेटिक कपड़े इत्यादि।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA