अन्नपूर्णा एम्बुलेंस सेवा एवं भोजनशाला के लिये अंकित सराफ ने दिये साढ़े 4 लाख रूपये
जयेश बादल
ललितपुर। अन्नपूर्णा सेवा संघ द्वारा संचालित अन्नपूर्णा एंबुलेंस सेवा एवं अन्नपूर्णा भोजनशाला के लिए जनपद निवासी अरविंद सराफ के 34 वर्षीय पुत्र अंकित सराफ जो दिल्ली में आईटी सेक्टर में कंपनी के डायरेक्टर है, ने अन्नपूर्णा भोजनशाला में 108 दिन के मीठा हेतु एवं 108 दिन की एंबुलेंस सेवा के लिए 4 लाख 50 हजार का दान दिया। जानकारी देते हुए अंकित सराफ ने बताया कि जिले में इंटरमीडिएट तक अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद झांसी बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से 5 साल तक एमबीए किया व 2013 में दिल्ली में लैपटाप सुधारने वाली कंपनी में 1 वर्ष तक नौकरी की।

बाद स्टार्टअप आईटी की यांत्रा कंपनी के नाम से अपने 2 साथियों के साथ शुरुआत की। लगभग 8 वर्ष तक अपनी कंपनी को ऊंचाइयों तक पहुंचाया और कंपनी चलाकर उन्होंने करोड़ों का टर्नओवर किया। रतन टाटा को आदर्श मानने वाले अंकित सराफ अपने गृह नगर ललितपुर को नहीं भूले और कोरोना काल में उन्होंने एक कंसंट्रेटर अन्नपूर्णा सेवा संघ द्वारा संचालित अन्नपूर्णा आक्सीजन बैंक को प्रदान किया था तथा उन्होंने पिछले कई वर्षों में लगातार कई बार अन्नपूर्णा भोजन शाला में जरूरतमंदों के लिए भोजन कराया।
ललितपुर प्रवास के दौरान उन्होंने अन्नपूर्णा भोजनशाला में आकर संस्था को 108 दिन तक लगातार मीठा खिलाने के लिए तथा अन्नपूर्णा सेवा संघ द्वारा संचालित अन्नपूर्णा एंबुलेंस सेवा के 108 दिन के संचालन के लिए भी कुल 4 लाख 50 हजार का दान देकर समाजसेवा की अनोखी मिसाल पेश की। अंकित ने कहा कि जिला अस्पताल परिसर में अन्नपूर्णा सेवा संघ द्वारा संचालित अन्नपूर्णा भोजनशाला मैं मरीजों उनके परिजनों व जरूरतमंदों को सुबह व शाम दोनों समय जो भोजन आमजन के सहयोग लगभग 6 वर्षो से निःशुल्क कराया जा रहा है, वह निश्चित ही काबिले तारीफ है। इसमें प्रत्येक माह में संस्था के प्रयास करने के बावजूद भी अगर कोई दिन खाली रहता है उस दिन कोई पुण्यार्जक या दान दातार नहीं होता है तो उस दिन का भोजन उन्हीं की ओर से कराया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की आवश्यकता अगर अन्नपूर्णा सेवा संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों में जनहित हेतु पड़ती है तो वह और उनका परिवार सदैव तत्पर रहेगा। उनकी पुनीत भावनाओं के लिए अन्नपूर्णा सेवा संघ द्वारा उनका साधुवाद किया गया और उनके मंगल जीवन की कामना की गयी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













