Homeरायबरेलीआरोप: गलत इंजेक्शन लगाने से गयी मासूम की जान

आरोप: गलत इंजेक्शन लगाने से गयी मासूम की जान

आरोप: गलत इंजेक्शन लगाने से गयी मासूम की जान

स्वास्थ्य विभाग पर खड़े हो रहे सवाल
गहनता से जांच—पड़ताल में जुटी महराजगंज पुलिस
आखिर मासूम की मौत का जिम्मेदार कौन?
राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहा स्वास्थ्य विभाग, गंवानी पड़ रही मासूमों को अपनी जान। बता दें कि इन दिनों स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से रोजाना कोई ना कोई अपनी जान से हांथ धो रहा है। लगभग 7 वर्षीय मासूम निवासी अजीजगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला को बुखार की शिकायत थी। परिजनों द्वारा थूलवासां चौराहे पर मेडिकल स्टोर संचालक वीरेन्द्र यादव द्वारा गलत इंजेक्शन लगा दिया जिससे मासूम की हालत बिगड़ने लगी। आनन—फानन में जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मेडिकल स्टोर संचालक की लापरवाही से मासूम की जान चली गई। परिजनों द्वारा पूरी घटना की लिखित शिकायत कोतवाली पुलिस से किया है और कार्यवाही की मांग की गई है। महराजगंज कोतवाली पुलिस जांच कर कार्यवाही करने की बात कर रही है। उधर स्वास्थ्य विभाग झोला छाप, अवैध हॉस्पिटल को लगातार बढ़ावा देकर अपनी जेब गरम कर रहे हैं। ज्यादातर मेडिकल स्टोरों पर इंजेक्शन लगाया जाता है व इलाज किया जाता है। ऐसे ही अमावां व महराजगंज क्षेत्र में अवैध हॉस्पिटल व झोला छाप डाक्टरों की भरमार है और ऐसे ही लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे है और जिम्मेदार अधिकारी अपनी जेब गरम कर तमाशा देख रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read