बीपैक्स सदस्यता महाअभियान में बनारस को सिरमौर बनाये: सोमी
जितेन्द्र सिंह चौधरी/संजीव मिश्रा
रामेश्वर, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के सेवापुरी ब्लाक के लेढ़ुवाई बीपैक्स मे सदस्यता महाअभियान अंतर्गत मेगाकैम्प लगाया गया जिसके मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह तथा अध्यक्षता उपायुक्त सहकारिता एवं प्रभारी सहायक आयुक्त वाराणसी सोमी सिंह ने की। कैम्प में बोलते हुए उपायुक्त ने कहा कि सदस्यता महाअभियान में सार्थक प्रयास करके हमे वाराणसी जनपद को सिरमौर बनाना है। कैम्प में लगभग 8 सौ किसानों ने बीपैक्स की सदस्यता ग्रहण की। कैम्प के मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ प्रभारी तथा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने सहकारिता आँदोलन के इतिहास और इसके उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमुदाय को बीपैक्स की सदस्यता लेने के लिए प्रोत्साहित किया। एडीओ सेवापुरी रजनीश पांडेय ने समिति के अध्यक्ष राज बहादुर सिंह, समिति के सचिव राहुल सिंह, ग्राम प्रधान लेढ़ुवाई आनंद गुप्ता तथा लेढ़ुवाई न्याय पंचायत के सभी नौ ग्राम प्रधानों की सराहना करते हुए उन्हें कैम्प की सफलता का श्रेय दिया। कार्यक्रम का संचालन सचिव राहुल सिंह ने किया। अध्यक्ष राज बहादुर सिंह नेआमंत्रित अतिथियों और किसानों को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया।कैम्प में मंडल अध्यक्ष भाजपा यतीश तिवारी, रमेश सिंह उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, बनारसी चौहान, श्यामधार पटेल, ओम प्रकाश यादव प्रधान, सचिव त्रिभुवन दूबे, सुरेंद्र सिंह प्रधान टोडरपुर, श्यामधार पटेल प्रधान नयापुरा, विनोद बिन्द प्रधान नेवढ़िया, चंद्रभूषण प्रधान जोगापुर, रमेश सिंह प्रधान ख़ालिसपुर इत्यादि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










