Homeहरदोईसभी शिक्षक बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक प्रयत्न करेंः अशोक कुमार

सभी शिक्षक बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक प्रयत्न करेंः अशोक कुमार

सभी शिक्षक बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक प्रयत्न करेंः अशोक कुमार

आरएल पाण्डेय
शाहाबाद, हरदोई। स्थानीय ब्लाक संसाधन केन्द्र में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ शाहाबाद की बैठक हुई जिसमें निम्नलिखित शिक्षक समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। सभी पदाधिकारियों ने स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत शत-प्रतिशत नामांकन कराने पर बल देते हुये कहा कि सेवित क्षेत्र में भ्रमण कर देख लिया जायगा कि कोई बच्चा नामांकन से छूटने न पाए।

जनपद के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण शिक्षण व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, यह आवश्यक हो जाता है कि वर्ष 2015 से बाधित शिक्षकों की पदोन्नतियां तत्काल की जायं। सहायक अध्यापकों से प्रधानाध्यापक का कार्य न लिया जाय। जब तक पदोन्नतियां न हों, ऐसे सहायक अध्यापकों को जो प्रधानाध्यापक के दायित्व का निर्वाहन कर रहे हैं, प्रधानाध्यापक का वेतनमान दिया जाय। इस दौरान नवागन्तुक खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक यादव ने सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त कर अपना परिचय दिया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अच्छा करते करते हुए शासन के आदेशानुसार कार्य करने की अपील की और अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया। पदाधिकारियों ने भी ब्लाक में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के संरक्षक राकेश पाठक, बाबू राम राठौर, ब्लाक अध्यक्ष एवं जनपदीय महामंत्री सन्तोष अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष माधवी अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष अंजू मिश्रा, अनिल कुमार, होरी लाल, मो. हाशिम, संयुक्त मंत्री महावीर प्रसाद मिश्र, प्रेम कुमार, सुमन सिंह, नीलम त्रिवेदी, जहांगीर आलम, शालिनी गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार, आय व्यय निरीक्षक अरुण दीक्षित, संगठन मंत्री सन्तोष कुशवाहा, प्रचार मंत्री मो. रफी खां, धीरेन्द्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read