Homeहरदोईअखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना

अमित त्रिवेदी
हरदोई। जब तक प्रदेश में भाजपा की सरकार है तब तक किसी को कोई सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी यह बात पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। प्रदेश में सुपर टेट की परीक्षा न कराए जाने वह टीईटी पास तमाम लोगों के बेरोजगार घूमने के प्रश्न के उत्तर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जब तक प्रदेश में भाजपा की सरकार है। कहीं कोई भर्ती नहीं होगी। चाहे शिक्षामित्र हो या 69000 शिक्षक भर्ती चाहे सुपर टेट किसी प्रकार की कोई भर्ती यह सरकार नहीं करने वाली है। उन्होंने कहा कि जितनी नौकरियां सपा सरकार में मिली उतनी किसी सरकार में नहीं। सपा सरकार हटते ही प्रदेश में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए प्रदेश में बिना सपा के कोई भी दल सफल नहीं हो पाएगा। सपा अन्याय के खिलाफ हमेशा खड़ी हुई है। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए सपा के दरवाजे सभी दलों के लिए खुले हैं। अखिलेश यादव दो दिवसीय लोक जागरण अभियान शिविर में राजकीय इंटर में कॉलेज के मैदान में आए हुए थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read