प्रवर्तन बरेली की आबकारी की टीम ने बदायूं में चलाया दबिश अभियान
140 लीटर शराब बरामद
अंकित सक्सेना
बदायूँ। आबकारी आयुक्त के आदेश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत उप आबकारी आयुक्त बरेली प्रभार एसपी सिंह के आदेश पर ज़िला आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में आबकारी बदायूँ, प्रवर्तन बरेली और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जनपद के थाना सिविल लाइन के ग्राम मीरा सराय और मझिया, थाना बिनावर थाना दातागंज और थाना उसहैत के संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर कुल 5 अभियोग दर्ज करके कुल 140 लीटर अवैध शराब बरामद की और 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। डीएम मनोज कुमार के आदेश पर 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी निरीक्षक रोहित शर्मा ने बताया कि आबकारी विभाग को पुलिस का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। अवैध शराब के अड्डों को नष्ट करने के लिए संयुक्त टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।टीम में आबकारी निरीक्षक प्रकाश कुमार, सुनील सिंह, मनोज सिंह और वीरेंद्र सिंह मय स्टाफ रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















