HomeJaunpurअखिलेश यादव अपने पिता, चाचा के साथ सीएम योगी से मिलने पहुंचे?...

अखिलेश यादव अपने पिता, चाचा के साथ सीएम योगी से मिलने पहुंचे? जानिए इस वायरल PHOTO का सच

अखिलेश यादव अपने पिता, चाचा के साथ सीएम योगी से मिलने पहुंचे? जानिए इस वायरल PHOTO का सच

क्या हो रहा है वायरल: 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 273 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई। वहीं, समाजवादी पार्टी 111 सीटों पर सिमट गई। यूपी में फिर एक बार सीएम योगी की वापसी हुई है। अब सोशल मीडिया पर सीएम योगी की सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ एक फोटो वायरल हो रही है।

फोटो में देखा जा सकता है कि सीएम योगी सपा प्रमुख अखिलेश यादव, यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि चुनाव में भाजपा की जीत पर अखिलेश अपने पिता और चाचा के साथ सीएम योगी को बधाई देने पहुंचे।

 

और सच क्या है?
वायरल फोटो का सच जानने के लिए हमने इसे गूगल पर रिवर्स सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें ये फोटो ANI समेत कई मीडिया रिपोर्ट्स में मिली।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फोटो 10 जून 2019 का है। जब सीएम योगी ने सपा नेता मुलायम सिंह यादव के घर पहुंच कर उनसे मुलाकात की थी। दरअसल, उन दिनों ब्लड शुगर बढ़ने के कारण मुलायम सिंह यादव को AIIMS में भर्ती किया गया था।
मुलायम सिंह यादव जब अस्पताल से डिस्चार्ज हुए, तो सीएम योगी उनसे मिलने पहुंचे। उस दौरान मुलायम सिंह यादव के साथ अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद थे।
साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। यह फोटो अभी का नहीं, बल्कि 2019 का है।

साभार

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read