HomeGorakhpurसिर में चोट लगने से हुई थी एकाउण्टेट की मौत

सिर में चोट लगने से हुई थी एकाउण्टेट की मौत

सिर में चोट लगने से हुई थी एकाउण्टेट की मौत

पिता ने लगाया हत्या का आरोप
अजय जायसवाल
गोरखपुर। कैंट इलाके के दाउदपुर उत्तरी में सोमवार को एक मकान के पीछे झाड़ी में मिली युवती की मौत सिर में चोट लगने से हुई थी। जिस मकान में युवती किराये पर रहती थी, उसी के पीछे लाश मिलने की वजह से पुलिस इसे सुसाइड मान रही है लेकिन चेहरे-सिर के अलावा शरीर के किसी अन्य हिस्से में चोट के निशान न होने की वजह से मौत का रहस्य उलझ गया है।

आमतौर पर ऊंचाई से गिरने पर हाथ-पैर टूट ही जाता है। उधर पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है। बस्ती के कोतवाली इलाके के गांधी नगर निवासी हेमंत चौधरी की बेटी अभिलाषा चौधरी एक प्राइवेट कंपनी में एकाउंटेंट थी। साथ ही वह विधि की पढ़ाई भी कर रही थी। दाउदपुर उत्तरी निवासी नवेंद्र शेखर के मकान के चौथी मंजिल पर वह अकेले किराये पर कमरा लेकर रहती थी। सोमवार को वहां पर कूड़ा फेंकने गए एक शख्स ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। कमरा ऊपर होने और उसका रास्ता बाहर से होने की वजह से किसी ने उसे आते जाते नहीं देखा। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मंगलवार की शाम को पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई है कि उसकी मौत सिर में चोट लगने से हुई थी। इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अब तक की जांच में सुसाइड की ही पुष्टि हो रही है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read