Homeचंदौलीजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के बाद जीआरपी ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के बाद जीआरपी ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के बाद जीआरपी ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के मद्देनजर पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) स्टेशन पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई। जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में रात्रि कालीन सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन के सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों की जांच की गई। इनमें सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवर ब्रिज और सभी प्लेटफॉर्म शामिल थे। साथ ही ट्रेनों, पार्सल वैन और स्टेशन परिसर में स्थित अन्य संवेदनशील स्थानों की भी गहन जांच की गई। जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने यात्रियों से अपील की है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत जीआरपी को दें। उन्होंने बताया कि स्टेशन की सुरक्षा के लिए इस तरह के विशेष अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read