प्रचण्ड जीत के बाद सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी को दी बधाई
अंकित सक्सेना
बदायूं। भाजपा को एक बार फिर बहुमत मिलने के बाद बदायूँ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उन्हें प्रचंड जीत की बधाई दी।
मुख्यमंत्री योगी से सदर विधायक महेश चंद गुप्ता की मुलाकात का ये फोटो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनके समर्थक बहुत ही उप्साहित नजर आ रहे है भारी संख्या में समर्थक उनके केबिनेट मंत्री की मांग कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर गुरुवार को घोषित हुए चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने के लिए सहयोगियों समेत 273 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाजपा को एक बार फिर बहुमत मिलने के बाद महेश चंद गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उन्हें जीत की बधाई दी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













