Homeबाराबंकीभ्रष्ट नौकरशाही की भेंट चढ़ी नहर की पटरी

भ्रष्ट नौकरशाही की भेंट चढ़ी नहर की पटरी

भ्रष्ट नौकरशाही की भेंट चढ़ी नहर की पटरी

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। विभागीय भ्रष्टाचार के चलते नहर की पटरी को बेचकर अपनी तिजोरियां भरने का काम किया जा रहा है। भ्रष्ट अधिकारियों ने भूमाफिया से साठगांठ कर नहर की पटरी को नीलाम करने में तनिक भी संकोच नहीं किया है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण बन सामने आया है देवा क्षेत्र का पोखन्नी नहर पुल। नहर विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में दुकानदारों ने नहर पटरी पर दुकानें खोल रखी हैं।

अवैध कब्जा इस कदर कि गाड़ी मोड़ते समय आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। तमाम शिकायतों के बाद भी नहर विभाग के अधिकारियों द्वारा रोड पर दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाने में कोई रुचि नहीं ली जा रही है। विकास खण्ड क्षेत्र में पोखन्नी का पुल भ्रष्ट नौकरशाही की मिसाल बना हुआ है। रेगुलेटर देवा नहर पटरी पर दुकानदारों व पान की गुमटी चाट के ठेला द्वारा नहर पटरी पर दोनों तरफ बड़ी बड़ी दुकान बनाकर रोड के किनारे तक कब्जा कर रखा है। अवैध कब्जे के चलते गाड़ी मोड़ने में काफी दिक्कतें होती हैं। भारी वाहन आने पर बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

कुछ वर्ष पहले नहर विभाग द्वारा अभियान चलाकर अवैध तरीके से रखी गई दुकानों को हटाकर पटरी को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया था। भ्रष्ट अधिकारियों की सांठगांठ के चलते कुछ समय बाद दोबारा फिर दुकानदारों द्वारा दोनों तरफ कब्जा कर लिया गया है। निजी लाभ के चलते नहर विभाग के अधिकारियों द्वारा नहर पटरी पर किए गए अवैध कब्जा को नजर अंदाज किया जा रहा है। विकास खण्ड क्षेत्र के पोखन्नी का पुल रेगुलेटर के पास नहर पटरी पर दुकानदारों व पान की गुमटी चार्ट के ठेला ने पटरी पर दोनों तरफ बड़ी-बड़ी दुकान बनाकर कब्जा कर रखा है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read