उत्कृष्ट कार्य करने वाले एडीओ आईएसबी को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
963208
अतुल राय
हरहुआ, वाराणसी। स्थानीय विकास खण्ड में एनआरएलएम योजना में उत्कृष्ट कार्य करने पर एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव को खण्ड विकास अधिकारी हरहुआ दीपांकर आर्य और संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विकास खण्ड में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना में स्वयं सहायता समूह का गठन और लाेकोस ऐप में स्थानीय विकास खण्ड का उल्लेखनीय प्रदर्शन रहा। जिसमें ब्लॉक के एनआरएलएम टीम का विशिष्ठ योगदान रहा इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी और संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी द्वारा एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव, बीएचयू के इंटर्नी तुलिका सिंह, कृष्णा यादव, शांभवी पांडेय, अंकित कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर रत्नेश कुमार को उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्तिपत्र प्रदान किया। इस अवसर पर ब्लाक मिशन प्रबन्धक पूजा तिवारी, उत्कर्ष राव, एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़, मुकेश कुमार उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।