एडीजे ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

एडीजे ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

अमित त्रिवेदी
हरदोई। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधाकर दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजकुमार सिंह के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। अपर जिला जज ने कारागार के चिकित्सालय में बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकरी प्राप्त करते हुये बताया कि ऐसे बंदी जिनकी जमानत हो गई है। जमानतदार दाखिल नहीं कर पा रहे हैं। वह बंदी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। उनकी रिहाई हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आवश्यक कार्यवाही करेगा। अपर जिला जज ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों की समस्यायों के समाधान के लिए लीगल एड डिफेन्स काउंसिल से निःशुल्क विधिक सहायता के लिए प्रार्थना पत्र जिला प्राधिकरण में प्रेषित करें तथा जिन बंदियों की न्यायालय से जमानत हो गई है परन्तु जमानतदार न होने के कारण कारागार में निरुद्ध है, उनकी रिहाई हेतु आवश्यक पैरवी करें। निरीक्षण के दौरान जेलर संजय सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से लिपिक अभिषेक अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA