थाने आने वाले सभी आगुंतकों का पुलिसकर्मी करें अभिवादन: वृन्दा शुक्ला

थाने आने वाले सभी आगुंतकों का पुलिसकर्मी करें अभिवादन: वृन्दा शुक्ला

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना प्रभारी को दिया आवश्यक दिशा निर्देश
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला ने थाना बरगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में रजिस्टरों का अवलोकन कर अद्यावधिक करने हेतु निर्देशित करते हुये थाना कार्यालय, बन्दीगृह, मालखाना, cctns कार्यालय, बैरिक, भोजनालय, थाना परिसर का भ्रमण कर साफ सफाई प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर आगन्तुक रजिस्टर चैक किया तथा रजिस्टर में अंकित आवेदक से सम्पर्क करके स्वयं फीडबैक लिया। इसी क्रम में मुकदमों से सम्बन्धित लम्बित मालों के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसपी ने थाना परिसर में निर्माणाधीन आवासीय बिल्डिंग भी का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था के ठेकेदार का गुवत्तापूर्ण निर्माण करवाने एवं समय से निर्माण कार्य सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान मऊ क्षेत्राधिकारी जयकरन सिंह, बरगढ़ थाना निरीक्षक राकेश मौर्या, पुलिस अधीक्षक पीआरओ गुलाब त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA