Homeबांदाअपर जिला जज ने मण्डल कारागार सहित वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण

अपर जिला जज ने मण्डल कारागार सहित वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण

अपर जिला जज ने मण्डल कारागार सहित वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण

रूपा गोयल
बांदा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जिला जज/अध्यक्षा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा कमलेश कच्छल के निर्देशन में आज अन्जू काम्बोज, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा द्वारा मण्डल कारागार तथा वृद्धा आश्रम, बांदा का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अपर जिला जल ने सर्वप्रथम कारागार के निरीक्षण बैरक का निरीक्षण किया गया जहां पर सभी बन्दियों से खान-पान व स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की गयी जिस पर बन्दियों द्वारा सन्तोषजनक उत्तर दिया गया। सचिव महोदया द्वारा समस्त बन्दियो को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराये जाने तथा अन्य विधिक सहायता प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में जानाकारी दी। बैरक सं0- 4बी में निरुद्ध किशोर बन्दियों की जांच की गयी जहां पर सभी बन्दी 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के पाये गयें। सचिव महोदया द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के आदेश के क्रम में ऐसे बन्दियों की पहचान की गयी जिनकी जमानत होने के उपरान्त भी वह जमानती न मिलने के कारण जेलों में निरुद्ध है।

सचिव महोदया द्वारा बन्दियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की गयी जो कि उचित गुणवत्ता का भोजन पाया गया तथा बन्दियों द्वारा पूंछे जाने पर सन्तोषजनक उत्तर दिया गया। कारागार में उपलब्ध जाचं उपकरणों को देखा गया जो कि सही व चालू हालत में पाये गये। बन्दियों को आर.ओ. प्लान्ट का शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध है। प्रत्येक बैरक में मनोरंजन हेतु चालू हालत में टेलीविजन पाये गये। सचिव महोदया द्वारा कारागार की साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता तथा पेड़-पौधों की देखरेख के सम्बंध में कारागार स्टाफ व जेलर केपी चन्दीला के कार्यों की सराहना की। भोजन की गुणवत्ता बनाये रखने तथा साफ-सफाई बनाये रखने हेतु निर्देशित भी किया गया।

इसी क्रम में अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बांदा भगवानदास गुप्ता द्वारा नरैनी रोड स्थित वृद्धा आश्रम का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण में वृद्धा आश्रम की साफ-सफाई सन्तोषजनक तथा भोजन की गुणवत्ता उचित पायी गयी। वृद्धों के लिए गरमी से बचाव हेतु कूलर व पंखे की समुचित व्यवस्था है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read