HomeTrendingमजिस्ट्रेट ने दिया सख्त निर्देश, सार्वजनिक रास्ते से तत्काल हटायें अतिक्रमण

मजिस्ट्रेट ने दिया सख्त निर्देश, सार्वजनिक रास्ते से तत्काल हटायें अतिक्रमण

मजिस्ट्रेट ने दिया सख्त निर्देश, सार्वजनिक रास्ते से तत्काल हटायें अतिक्रमण

नायब तहसीलदार की जांच में हुआ खुलासा, सार्वजनिक रास्ते पर दबंगों ने किया अतिक्रमण
शराब के नशे में धुत दबंगों ने पुलिस व राजस्व टीम के साथ किया विवाद
वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के बसवरिया गांव में सार्वजनिक रास्ते पर दबंगों द्वारा जबरन अतिक्रमण किए जाने के मामले को जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने गंभीरता से लेते हुए एसडीएम राजातालाब गिरीश द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में एसडीएम राजातालाब ने नायब तहसीलदार सेवापुरी प्राची केसरवानी को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

बुधवार को अपरान्ह नायब तहसीलदार सेवापुरी प्राची केसरवानी कानून गो शिवशंकर चौबे के साथ भारी पुलिस बल लेकर बसवरिया गांव में पहुंचकर जब पैमाइश के साथ जांच पड़ताल किया तो यह पाया गया कि गांव के दबंग श्याम सुंदर पाठक, जुगराना पाठक व आशुतोष पांडेय द्वारा सार्वजनिक गली वाले रास्ते पर अतिक्रमण करके रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया है।

जांच बाद नायब तहसीलदार प्राची केसरवानी ने तत्काल प्रभाव से अतिक्रमणकारियों को निर्देशित किया कि वे रास्ते से अतिक्रमण खुद हटा ले परंतु अतिक्रमणकारी अतिक्रमण हटाने के बजाय राजस्व टीम व पुलिस के साथ विवाद करना शुरू कर दिए। विवाद के कारण सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण नहीं हट पाया। नायब तहसीलदार प्राची केसरवानी ने बताया कि सार्वजनिक रास्ते पर हुए अतिक्रमण के मामले में एसडीएम राजातालाब को जानकारी दे दी गई है। अतिक्रमणकारी मौके पर राजस्व व पुलिस टीम के साथ विवाद करना शुरू कर दिए थे जिसकी वजह से अतिक्रमण नहीं हट पाया लेकिन शीघ्र ही सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों बसवरिया के कुछ दबंगों ने पत्रकार घनश्याम पाठक के घर आने-जाने वाले रास्ते पर बांस बल्ली लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया था। इतना ही नहीं, दबंगों द्वारा इंटरलॉकिंग निर्माण-कार्य रुकवाये जाने के मामले में आक्रोशित ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी राजातालाब को ज्ञापन सौंपकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया था। एसडीएम के निर्देश पर राजातालाब के तहसीलदार ने नायब तहसीलदार सुलेख वर्मा के नेतृत्व में पिछले दिनों अवरुद्ध रास्ते को खुलवाने का निर्देश दिया था। वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचने वाले थे परंतु नायब तहसीलदार समयाभाव का हवाला देकर मौके पर नहीं पहुंचे जबकि खुद नायब तहसीलदार ने पिछले रविवार की दोपहर मौके पर पहुंच कर मामले को निस्तारित करने की सूचना दोनों पक्षों को दिया था।

नायब तहसीलदार सुलेख वर्मा की ढुलमुल नीति की वजह से मौके पर बवाल और विवाद हो गया। इस मामले की जानकारी जब ग्रामीणों द्वारा एसडीएम राजातालाब को दी गई तो उन्होंने नायब तहसीलदार सुलेख बर्मा से जांच हटाकर नायब तहसीलदार प्राची केसरवानी को सौंप दिया था। मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पिच रोड से 105 मीटर की सड़क सुरेश पाठक के दरवाजे से पत्रकार घनश्याम पाठक के घर तक गई है। खड़ंजे सड़क पर ग्राम पंचायत की तरफ से इंटरलॉकिंग सड़क बनाई जा रही थी। इसी बीच गांव के दबंग जुगराना पाठक, आशुतोष और श्याम सुंदर पाठक एवं उनके परिजनों की तरफ से खड़ंजे पर बांस-बल्ली लगाकर सड़क निर्माण का कार्य रोक दिया गया गया है।

बता दें कि इस मामले में पीड़ित पत्रकार घनश्याम पाठक द्वारा जिलाधिकारी एस. राज लिंगम को प्रार्थना पत्र देकर मामले के आरोपी रहे नायब तहसीलदार सुलेख वर्मा के साथ अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी जिस मामले को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए एसडीएम राजातालाब को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इसी आदेश के क्रम में एसडीएम राजातालाब ने नायब तहसीलदार सेवापुरी प्राची केसरवानी को जांच कर कार्रवाई का जिम्मा सौंपा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read