HomeJaunpurपशु तस्करों के गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही कर उनके सम्पत्तियों को किया...

पशु तस्करों के गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही कर उनके सम्पत्तियों को किया जायेगा जब्त: डीआईजी

पशु तस्करों के गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही कर उनके सम्पत्तियों को किया जायेगा जब्त: डीआईजी

डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक संग मुठभेड़ स्थल का किया निरीक्षण
तेजस टूडे सं.
अमित जायसवाल
चन्दवक, जौनपुर। शनिवार को आधी रात पशु तस्करों द्वारा खुज्झी मोड़ पर पिकअप से रौंद कर की गई पुलिस कांस्टेबल की हत्या व उसके बाद पुलिस द्वारा की गई घेराबंदी के दौरान सतमेसरा गांव में हुई मुठभेड़ में एक पशु तस्कर की मौत व दो के पैर गोली लगने घायल होने के मामले में डीआईजी वैभव कृष्ण पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कहा कि पशु तस्करों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जाएगा। गैंगस्टर की कार्रवाई कर उनकी संपत्ति जब्त की जायेगी।
डीआईजी ने पहले खुज्झी मोड़ पर पशु तस्करों द्वारा पिकअप को रोकने के दौरान कॉन्स्टेबल के रौंद जाने से हुई मृत्यु के मामले में घटनास्थल का निरीक्षण कर मातहतों से जानकारी ली। इसके बाद पुलिस व तस्करों में घटना की रात सतमेसरा गांव में हुई मुठभेड़ के घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कहा कि तस्करों के खिलाफ सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर उनके संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। इस दौरान एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, सीओ अजीत रजक, थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read