HomeJaunpurराज नारायण इण्टर कालेज के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

राज नारायण इण्टर कालेज के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

राज नारायण इण्टर कालेज के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

तेजस टूडे सं.
तरूण चौबे
महाराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के राज नारायण इंटर कॉलेज में सोमवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा में विद्यालय में टॉप किए छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार राज नारायण इंटर कॉलेज शंकरगंज महाराजगंज में हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधक दिनेश मिश्रा ने मेडल, डायरी देकर एवं माला पहनकर सम्मानित किया। हाईस्कूल के हिमाचल गौतम, आकांक्षा दुबे, शिवांगी निषाद, सनम अंसारी, प्राची यादव, श्रेया सोनी, प्रिया यादव, यशस्वी श्रीवास्तव तथा इंटरमीडिएट की अंशिका मौर्य, सचिन मौर्य, सौम्या गिरी, शांतनु सिंह, खुशबू यादव, आदित्य नाविक, सौरभ उपाध्याय, उज्जवल निषाद, अंजलि यादव को सम्मानित किया गया।
बच्चों से पूछने पर बच्चों ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने विद्यालय के शिक्षकों के साथ अपने विद्यालय प्रबंधक दिनेश मिश्र तथा अपने माता—पिता को दिया। वहीं विद्यालय प्रबंधक दिनेश मिश्रा सभी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर तथा माला पहनाकर बधाई दिए तथा बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दिये। इस अवसर पर अरुण मिश्रा, दुर्गेश यादव, प्रिया मिश्रा, गीता मौर्या, राम मनोरथ यादव सहित समस्त शिक्षक मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read