HomeSitapurसोशल मीडिया पर हिन्दू भावनाओं को आहत करने वाले युवक पर हुई...

सोशल मीडिया पर हिन्दू भावनाओं को आहत करने वाले युवक पर हुई कार्यवाही

सोशल मीडिया पर हिन्दू भावनाओं को आहत करने वाले युवक पर हुई कार्यवाही

अमित शुक्ला
सीतापुर। जनपद के थाना क्षेत्र कमलापुर का युवक शेख शाहरुख रहमान अपने सोशल मीडिया पर लगातार हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा था। साथ ही उसने कई ऐसे पोस्ट किए थे जिसमें हिन्दू संगठनों के बारे में भी काफी कुछ गलत बोला गया था। जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर देखा तो उन्होंने फौरन इस मामले की जानकारी थाना कमलापुर के एसएचओ को दी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नगर संयोजक सिधौली अतुल तिवारी ने थाना कमलापुर में लिखित तहरीर देते हुए बताया है कि शेख शाहरुख रहमान फेसबुक के माध्यम से हिन्दू धर्म के कई देवी देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा है। इस युवक द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार राष्ट्र के विरोध में भी आपत्तिजनक पोस्ट की जा रही है जिससे हिन्दू समाज में काफी आक्रोश फैला हुआ है। तहरीर के आधार पर कमलापुर एसएचओ ने मुकदमा पंजीकृत किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read