सिधौली के अम्बेडकर पार्क पर जबरन कब्जा करने का आरोप
अमित शुक्ला
सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र सिधौली के विश्वा चौराहा निकट अंबेडकर पार्क सार्वजनिक स्थान है जहां पर कोई भी व्यक्ति आ जा सकता है। वहीं कई दिनों से कुछ लोगों द्वारा अंबेडकर कमेटी बनाकर उस स्थान पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। तकरीबन 20 वर्षों से बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे रहे मार्शल आर्ट चैंपियन बबलू सिंह ने बताया कि पार्क में दो-तीन हरे भरे पेड़ भी लगे थे जिनको काटकर कुछ लोगों ने जबरन एक कमरा जैसा बनवा दिया। जिसके बाद अब उस पार्क के गेट पर ताला डाल दिया है जिससे पार्क में लोग अंदर न आ सके। बबलू सिंह को सिधौली में गुरुजी के नाम से भी जाना जाता है। तकरीबन 20 वर्षों से मार्शल आर्ट की कला बच्चों को सिखा रहे हैं। उनका आरोप है कि उन्होंने जब आज गेट पर ताला देखा तो उन्होंने ताला खोलने की अपील की जिस पर वहां पर मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें साफ इनकार कर दिया। कहा है कि हमारे कमेटी के दरोगा साहब ने ताला डलवाया है और उन्हीं के कहने पर ही हम ताला खोलेंगे। अब ऐसे में एक कमेटी बनाकर किसी भी सार्वजनिक स्थान को हड़पना तथा हड़पने की कोशिश करना कहां तक सही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










