Homeशामलीपुलिस ने दो चोर पकड़े, 7 मोबाइल बरामद

पुलिस ने दो चोर पकड़े, 7 मोबाइल बरामद

पुलिस ने दो चोर पकड़े, 7 मोबाइल बरामद

दीपक कुमार
कैराना, शामली। पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो मोबाइल चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के सात मोबाइल बरामद कर जेल भेजा है।जानकारी के अनुसार बुधवार को कैराना कोतवाली पुलिस पानीपत बाईपास फ्लाईओवर के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाए हुए थे। इसी दौरान सूचना मिली कि दो मोबाइल चोर चोरी के मोबाइल फरोख्त करने के लिए पानीपत जाने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करके मौके से शोएब पुत्र इकराम व साहिल पुत्र वसीम को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 4 वीवो, तीन रियाल मी, दो सेमसंग व एक ओप्पो मोबाइल बरामद हुए हैं जो उनके द्वारा अलग’अलग स्थानों से चोरी किए गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों युवकों को जेल भेज दिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read