मासूम से दरिन्दगी एवं हत्यारोपी को एनकाउंटर में लगी गोली
तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
मुस्कुरा, हमीरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गहरौली रोड पर तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी हीरा लाल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार बच्ची का शव मिलने के बाद पिता की तहरीर पर नामजद आरोपी हीरालाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 3 पुलिस टीमें गठित की गई थीं।पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ और साक्ष्य संकलन के लिए घटनास्थल पर ले जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने छिपाकर रखे अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी।घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है। बच्ची की मां ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग किया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।











