HomeJaunpurचोरी के माल व तमंचा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी के माल व तमंचा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी के माल व तमंचा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टीनरेन्द्रपुर गांव के पास मंगलवार को मन्दिर के पुजारी का रुपयों से भरे टीन के डिब्बे की चोरी के मामले का सफल अनावरण करते हुए वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचे व चोरी के माल के साथ गिरफ्तार करने में सरपतहां पुलिस को कामयाबी मिली है।

बेटे के साथ बिल्डिंग से कूदी महिला, दोनों की मौत

जानकारी के अनुसार मंगलवार को बिहार प्रान्त के नवादा जनपद के पकरी बरवां थाना क्षेत्र स्थित लीलो गांव निवासी दीप नारायण पाण्डेय टीन के डिब्बे में रूपये (सिक्के) रखकर साइकिल से जौनपुर जा रहा थे। उक्त स्थान पर उसे चार युवक मिल गये और उसके साथ गांजा पीने के बाद रुपयों से भरा टीन गायब कर दिये। सिक्के से भरा टीन गायब देखकर पीड़ित हतप्रभ रह गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

जौनपुर में लव जिहाद का दूसरा मामला आया सामने, गैर धर्म के लड़के के साथ हुई फ़रार

सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक देवी वर शुक्ल मामले का पर्दाफाश करने मे जुट गये। प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में बुधवार को उपनिरीक्षक सच्चिदानंद व राम नारायण गिरी तथा हेड कांस्टेबल अतीक अहमद व कांस्टेबल विजय अग्रहरि तथा विजय सिंह के साथ चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्त अरविंद कुमार दूबे उर्फ चाण्डाल पण्डित पुत्र देवी प्रसाद निवासी पट्टीनरेन्द्रपुर को चोरी के 5450 रुपये से भरे डिब्बे व एक अदद तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस के साथ पट्टीनरेन्द्रपुर स्थित इण्टर कालेज के पास से गिरफ्तार कर लिया।

शर्मनाक! पिता अपनी 19 वर्षीय बेटी के साथ 3 साल करता रहा रेप

पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने घटना में शामिल अन्य तीन लोगों में भिखनापुर गांव निवासी गोलू सिंह पुत्र सुभाष सिंह तथा पट्टीनरेन्द्रपुर निवासी रतन पुत्र बल्ले व सोनू पुत्र गुटरू का नाम बताया। गिरफ्तार युवक के ऊपर स्थानीय थाने में विभिन्न धाराओं में तीन मुकदमे पंजीकृत हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

Must Read