जौनपुर में लव जिहाद का दूसरा मामला आया सामने, गैर धर्म के लड़के के साथ हुई फ़रार
963155
जौनपुर में लव जिहाद का दूसरा मामला आया सामने, गैर धर्म के लड़के के साथ हुई फ़रार
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण ज्यादा तर मुस्लिम बनाने को लेकर बवाल मचा हुआ है। एटीएस लगातार नए खुलासे कर रही है। इसी बीच जौनपुर में लव जिहाद का दूसरा मामला सामने आया है। यहां एक हिंदू लड़की को मुस्लिम लड़का उसकी शादी के तीन दिन पहले बहला फुसलाकर भगाकर ले गया। लड़का लड़की के पड़ोसी गांव का ही रहने वाला है। लड़की के परिजनों को आशंका है कि कहीं उनकी बेटी का धर्म परिवर्तन न करा दिया हो। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लड़का-लड़की को सभी जगहों पर ढूंढा जा रहा है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
जौनपुर में यह लव जिहाद का दूसरा मामला है। वहीं, उत्तर प्रदेश में लव जिहाद का कानून बनने के बाद अब तक करीब 86 मामले सामने आ चुके हैं। अलग-अलग जिले के थानों में इन मामलों की जांच चल रही है।
बक्शा थाना क्षेत्र के हसरौली गांव का मामला है। जहाँ लड़की की शादी बीती 22 जून को होनी थी, बारात के घर पर आती, उससे 3 दिन पहले ही मुस्लिम लड़का, लड़की को भगा ले गया। परिजन आशंका जता रहे हैं कि धर्म परिवर्तन कराकर लड़की की कहीं शादी न कर दिया हो। फिलहाल, परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी गई है।
लड़के के पिता ने दी धमकी जी हाँ लड़की के घरवालों ने आरोप लगाया है कि हसरौली गांव के सलाउद्दीन पुत्र आश मोहम्मद उनकी बेटी को भगा ले गया है। सलाउद्दीन के पिता से जब बेटी के बारे में पूछा तो वह धमकी देने लगे कि हमारे बेटे का नाम मत लो। इससे उसका कोई लेना देना नहीं।लड़की की माँ ने बताया कि हमारे यहां दो दिन पहले लड़की की शादी होने वाली थी। पड़ोसी गांव का लड़का शादी से पहले लड़की को भगा ले गया। लड़का मुस्लिम है और हम हिंदू, हमें डर है कि हमारी लड़की का धर्म परिवर्तन न हो जाए। पुलिस से शिकायत कर दी है कि जल्द से जल्द हमारी बेटी को ढूंढ कर हमारे पास ला दें और लड़के के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
तो वहीं एसपी देहात त्रिभुवन सिंह का कहना है कि लव जिहाद जैसे मामले की सूचना मिलते ही केस दर्ज कर लिया गया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लड़का-लड़की की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है, जल्द ही इन्हें ढूंढ लिया जाएगा।