HomeJaunpurपिस्टल व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

पिस्टल व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

पिस्टल व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

पुष्पेन्द्र सिंह
चंदवक, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. संजय कुमार के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी के निकट पर्यवेक्षण में तलाश वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों के गिरफ्तारी के लिये अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्ति अभियान चेकिंग के क्रम में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सूरज यादव निवासी नयपुरा थाना गौराबादशाहपुर को खुज्झी मोड़ तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

पूर्व मंत्री के आवास पर ताबड़तोड़ छापेमारी, पांच गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से एक पिस्टल व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने उक्त अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. त्रिवेणी सिंह चौकी प्रभारी पतरही, हे.कां. सुमन्त सिंह, का. जयप्रकाश यादव, मनिन्द्र कुमार यादव आदि रहे।

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

 

Must Read