अश्विनी सिंह चौहान रोहनिया, वाराणसी। स्थानीय पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 1.1 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर रोहनिया पुलिस को देल्हना चौराहे के पास दूधनाथ निवासी ग्राम देल्हना थाना रोहनिया को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.1 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया।
बरामदगी के साथ अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में रविकांत मलिक चौकी प्रभारी भदवर, उपनिरीक्षक विद्यासागर, हेड कांस्टेबल बुश सिंह सेंगर, शेषनाथ सिंह, कांस्टेबल संजय कुमार रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।