दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
अतुल राय
वाराणसी। एडीपी महिला और अपराध ममता रानी के निर्देशन में महिला अपराध से संबंधित मामले को कमिश्नरेट पुलिस लगातार गंभीरता से ले रही है। इसी क्रम में चोलापुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त सूरज उर्फ गोरे को मुखबिर खास की सूचना पर रिंग रोड से आगे आजमगढ़ वाराणसी हाईवे ब्रह्म बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। जबकि पीड़िता को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मनीष पाल चौकी प्रभारी चन्दापुर, हेड कांस्टेबल श्रीकांत यादव, कांस्टेबल देवी प्रसाद, महिला कांस्टेबल सुनीता कुमारी रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















