विद्युत विभाग की लापरवाही से कभी भी हो सकता है भयंकर दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से कभी भी हो सकता है भयंकर दुर्घटना

बिंजेन्द्र सिंह
आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र मऊ कुतुबपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगापुर से जमुआ सागर की तरफ जा रही विद्युत का पोल झुकने से एलटी लाइन का तार जमीन से काफी नजदीक आ गया है। विद्युत विभाग की इस बड़ी लापरवाही से कभी भी भयंकर दुर्घटना हो सकती हैं।

ग्रामीण अंचलों का दौरा करने पर आपको कई ऐसी तस्वीरें नजर आने लगेंगी, जिन्हें देखकर आप कहने पर मजबूर हो जाएंगे ‘जनता त्रस्त’ ‘विभाग मस्त’ खास तौर पर बिजली विभाग की लापरवाही आपको लगभग हर ग्राम सभा में नजर आएंगी। और विभाग का सबसे बड़ा शिकार हमारे किसान भाई हैं। ‘जनता त्रस्त’ ‘विद्युत विभाग मस्त’ को चरितार्थ करता उपकेंद्र मऊ कुतुबपुर के ग्राम पंचायत गंगापुर से जमुआ सागर की तरफ जा रही एलटी लाइन का तार बृजभुषण सिंह पुत्र लक्ष्मी के खेत में विद्युत् का पोल झुकने से जमीन से काफी नजदीक आ गया है, जो वर्त्तमान समय में न तो खेत की जोताई की जा सकती है,

और नहीं किसी व्यक्ति के द्वारा आसपास आया जा सकता हैेविद्युत विभाग को ग्रामीणों के द्वारा शिकायत करने पर नजरअंदाज कर दिया जा रहा हैेविद्युत विभाग को अब यह समझना होगा की बरसात का समय आ चुका है व प्रकृति हर तरफ अपना रौद्र रूप दिखा रही है, विभाग की एक लापरवाही कितने लोगो की जान ले सकती है, अगर समय रहते इसको दुरूस्त नही किया गया तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार भी नहीं किया जा सकता है। वहीं ग्रामीणों का साफ-साफ कहना है कि क्या विद्युत विभाग किसी बड़ी दुर्घटना के होने का इंतजार कर रहा है। हम किसान हैं और हम बिजली का बिल जमा करने में सबसे आगे रहते हैं पर हमारी शिकायत पर कार्रवाई ना होना क्या सरकार के ढुलमुल रवैया माना जाए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat