कोतवाली इलाके में ईंट से सिर कूंचकर युवक की हत्या
सीतापुर। महेंद्र के सिर पर ईटों से प्रहार किया गया था। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सीतापुर कोतवाली महोली क्षेत्र के मूड़ा गांव में ईंट से कूच कर युवक की हत्या की गई है।

सूचना सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के महेंद्र (20) शाम घर से गांव के अपने दोस्तों के साथ टहलने निकला था। परिवार में चचेरी बहन की शादी थी, जिसमें परिजन व्यस्त थे। देर रात तक महेंद्र के वापस न आने पर तकरीबन 11 बजे परिजनों ने महेंद्र को तलाश किया। गांव के बाहर अमित ब्रिक फील्ड के मैदान में लहूलुहान अवस्था में महेन्द्र अचेत पड़ा मिला। जिसके सिर पर ईटों से प्रहार किया गया था। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। कोतवाल अनूप कुमार शुक्ला ने बताया कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















