सेवा, समर्पण एवं सम्मान का अनोखा दृश्य, झांसी में वनवासी कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत

  • सेवा, समर्पण एवं सम्मान का अनोखा दृश्य, झांसी में वनवासी कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे दो लाख वनवासी कार्यकर्ताओं के वृहद सम्मेलन पर झांसी रेलवे स्टेशन पर विशेष स्वागत एवं सेवा कार्यक्रम किया गया। इसी के तहत विभिन्न क्षेत्रों से पहुंच रहे वनवासी कार्यकर्ताओं का पुष्प एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने स्वयं स्टेशन पहुंचकर सेवा व्यवस्था की कमान संभाली और कार्यकर्ताओं के लिए भोजन वितरण की व्यापक व्यवस्था कराई। बताया गया कि झांसी महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा अब तक लगभग दस हजार वनवासी कार्यकर्ताओं को ट्रेनों में भोजन उपलब्ध कराया जा चुका है। डॉ. सरावगी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जैसे महानायक वनवासी समाज की गौरवशाली परंपरा के प्रतीक हैं और जनजातीय समाज सदैव राष्ट्र निर्माण की मुख्य धारा में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। सेवा ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है।
महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सिंह ने वनवासी समाज को भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का आधार बताते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया। वहीं महानगर मंत्री सुयश शुक्ला ने कहा कि परिषद सदैव राष्ट्रीय एकात्मता एवं वनवासी समाज के सम्मान के लिए कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर विक्रम फर्स्वाण, हरिओम जायसवाल, कल्याण चौधरी, प्रिंस लखेरा, समीर रिछारिया, अंश, जतिन, अभिराज, आकाश साहू, आनंद पाल, अंकुश पाल, हनी अग्रवाल, जिला संगठन मंत्री आकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA