HomeTrendingसांसों की माला में पिरोया आध्यात्मिकता एवं संस्कृति का संदेश

सांसों की माला में पिरोया आध्यात्मिकता एवं संस्कृति का संदेश

  • सांसों की माला में पिरोया आध्यात्मिकता एवं संस्कृति का संदेश

तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज ए ब्लॉक राजाजीपुरम का वार्षिकोत्सव ‘माइंडस्केप- मनन महोत्सव’ एस.पी. लाइसीयम परिसर बी ब्लॉक में आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक चेतना के अनूठे संगम के रूप में संपन्न हुआ। डायरेक्टर नेहा सिंह ने चेयरमैन/सांसद डॉ. एस.पी. सिंह का भाषण पढ़ा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि गणों के रूप में एडिटर-एट-लार्ज स्वाति श्रीवास्तव व शिक्षाविद मार्क बेटरिप सहित लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों की प्रधानाचार्या उपस्थित रहीं। समारोह में आध्यात्मिकता, मानवीय मूल्यों और जीवन के सकारात्मक दृष्टिकोण को केंद्र में रखकर विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत शेक्सपियर का प्रसिद्ध नाटक जूलियस सीज़र बहुत ही शानदार रहा।
इस मौके पर आई.सी.एस. ई.के 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उनके अभिभावकों को शॉल एवं पौधे भेंट किये गये। वहीं विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह में ‘कबीर –वन ह्यूमैनिटी’, ‘इबादत’, ‘आनंदा..’, ‘डिल्यूजन ऑफ लिबर्टी’ सहित विभिन्न विषयों पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्र—मुग्ध किया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने आध्यात्मिक चेतना, मानवीय संवेदना, आत्मविश्वास और सकारात्मक जीवन-दृष्टि का संदेश दिया। प्रधानाचार्या भारती गोसाई ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया।

 

 

 

 

Must Read