प्रेरणा पार्क में उत्तम स्वास्थ के लिये योग शिविर शुरू
तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
गोण्डा। आवास विकास स्थित प्रेरणा पार्क में आम जनमानस के उत्तम स्वास्थ हेतु नियमित रूप से संचालित योग शिविर में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने उपस्थित समस्त योग साधकों को योगाभ्यास करवाया और उससे होने वाले लाभ पर भी प्रकाश डाला। शिविर में उपस्थित योग साधकों ने पूर्ण उत्साह के साथ योगाभ्यास किया। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने उपस्थित समस्त योग साधकों को मानसिक और शारीरिक लाभ के लिए योग से होने वाले अति प्रभाव-शाली लाभ के बारे में जानकारी दी।
इसी क्रम में योगाचार्य ने महिलाओं एवं बुजुर्गों के लिए विशेष लाभकारी आसनों का अभ्यास करवाया ताड़ासन, भुजंगासन, पूर्ण तितली-आसान, सूर्य नमस्कार, सूक्ष्म व्यायाम, सिंहासन के साथ कपालभाति प्राणायाम, अनुलोम- विलोम प्राणायाम आदि का अभ्यास करवाया गया। अंत में योगाचार्य ने कहा कि यदि आप नियमित रूप से योग करते हैं तो आपके शरीर में ऊर्जा का संचार होगा। योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ बनाता है, क्योंकि यह हमें रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। हृदय रोग, मधुमेह और अस्थमा जैसी कई अन्य बीमारियों से बच जाते हैं।नियमित योग करने से शरीर संतुलित व सुडौल के साथ ही स्वस्थ रहता है। सभी लोगों को योग अपने दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए।
शिविर में शिव पूजन, विजय श्रीवास्तव, मनोज शुक्ला, मनीष दुबे, अश्वनी श्रीवास्तव, डॉ टीपी जायसवाल, डॉ आलोक, प्रदीप, सचिन, प्रिंस, समीम खान, अजय, लालजी पाठक, रश्मि टंडन, प्रमिला, गरिमा, ललिता देवी, प्रतिभा, ज्योति गुप्ता आदि मौजूद रहीं।











