HomeChitrakootकृषि विज्ञान केन्द्र गनीवां में गोस्वामी तुलसी प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम के लिये...

कृषि विज्ञान केन्द्र गनीवां में गोस्वामी तुलसी प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम के लिये हुई बैठक

कृषि विज्ञान केन्द्र गनीवां में गोस्वामी तुलसी प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम के लिये हुई बैठक

सन्त मोरारी बापू एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे प्रतिमा का अनावरण
तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र गनीवां में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर उनकी प्रतिमा स्थापना के संदर्भ में सोमवार को जनपद एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में दीन दयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन ने बताया कि 31 जुलाई को गोस्वामी तुलसीदास की जन्म जयन्ती पर तुलसी कृषि विज्ञान केन्द्र के परिसर में तुलसीदास की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया है जिसमें संत मोरारी बापू एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रचार-प्रसार की दृष्टि से जनपद के सम्पूर्ण ग्राम पंचायतों में प्रत्येक परिवार को आमंत्रण पत्र देते हुए सहयोग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ राजेन्द्र सिंह ने प्रतिमा स्थापना कार्य में अब तक हुई प्रगति के बारे में सदस्यों को जानकारी दी।
जिला संघ चालक रामाधार ने बैठक में सुझाव दिया कि कार्यक्रम में जन सहभागिता महत्वपूर्ण विषय है जिसमें प्रत्येक ग्रामवासी को अपना सहयोग देना चाहिए। साथ ही अन्य सदस्यों ने सुझाव दिया कि कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार में विद्यालय, सामाजिक संगठनों तथा प्रशासन का सहयोग लेना चाहिए। साथ ही विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना चाहिए।
बैठक में सह जिला कार्यवाह अतुल सिंह, विभाग प्रचार प्रमुख श्यामसुंदर मिश्र, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, राजापुर नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा, ग्राम बसिला के राम प्रताप सिंह, नकेहली के सुशील द्विवेदी, लोढवारा के रेवतीरमण त्रिपाठी, सरधुआ के हरबक्स सिंह, जन शिक्षण संस्थान के निदेशक अनिल सिंह, वैज्ञानिक कमला शंकर शुक्ल, विजय गौतम, समाज शिल्पी दम्पति प्रभारी डॉ अशोक पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह, हरीराम सोनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read