HomeChitrakootमिस साउथ एशिया यूनिवर्स का खिताब जीतकर मिनाक्षी भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व

मिस साउथ एशिया यूनिवर्स का खिताब जीतकर मिनाक्षी भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व

मिस साउथ एशिया यूनिवर्स का खिताब जीतकर मिनाक्षी भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व

धर्मनगरी पहुंचने पर क्षत्रिय समाज एवं स्वजनों ने किया जोरदार स्वागत
तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिले के सरधुवा गांव की मूल निवासी मीनाक्षी सिंह ने मिस साउथ एशिया यूनिवर्स का खिताब जीता है। मीनाक्षी वर्तमान में अपने पिता सत्यभान सिंह के ननिहाल चित्रकूट मध्य प्रदेश के बिरसिंहपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम नयागांव में निवासरत हैं। वह प्रतियोगिता के लिए दिल्ली गई और जीत गई। खिताब जीतने के बाद पहली बार सोमवार को दिल्ली से धर्मनगरी चित्रकूट स्टेशन पहुंचने पर उनके स्वजन, शुभचिंतक एवं क्षत्रिय समाज ने उनका जोरदार स्वागत किया। मीनाक्षी ने बताया कि उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है और अपने टैलेंट के दम पर जीत हासिल की है। वह अब मिस एशिया यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मीनाक्षी का चित्रकूट जिले के राजापुर तहसील क्षेत्र के सरधुवा गांव से भी पुराना रिश्ता है। उनके परिजन मूल रूप से सरधुवा गांव के निवासी हैं जो वर्तमान में बिरसिंहपुर तहसील क्षेत्र के नयागांव में रह रहे हैं। उनकी मां कीर्ति सिंह जनपद पंचायत मझगवां के वार्ड क्रमांक 25 से जिला सदस्य हैं। साथ ही संचार संकर्म समिति में सभापति भी हैं। उनकी चाची भाजपा जिला उपाध्यक्ष रविमाला सिंह एमपी क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ से सभासद हैं। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। धर्मनगरी पहुंचने पर मीनाक्षी ने बताया कि वे पिछले डेढ़ साल से इस खिलाब के लिए तैयारी कर रही थीं। हालांकि उन्हें डांसिंग और माडलिंग का बचपन से ही शौक था। शुरूआत में माता-पिता ने ये सब करने से रोका पर उन्होंने ठान लिया था कि इसे करना है तो करना है। इसके बाद उन्होंने मिस टीन ऐज प्रतियोगिता के लिए अप्लाई किया और इसके बारे में माता-पिता से चर्चा की और उन्हें सारी जानकारी दी। इसके बाद वे इसके लिए राजी हो गये।

——इनसेट——
प्रतियोगिता के लिये गयी थी दिल्ली
प्रतियोगिता के लिए दिल्ली गई और जीत गई। मीनाक्षी ने बताया कि उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है और अपने टैलेंट के दम पर जीत हासिल की है लेकिन ये चुनौती नई और अलग है। इसके लिए वे काफी एक्साइटेड और प्रिपेयर्ड है। जानकारी के लिए बता दें कि यूएसए (संयुक्त राज्य अमेरिका) में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता से पहले इसके सिलेक्शन का अंतिम चरण मई के महीने में दिल्ली में होना है। प्रतियोगिता संभवत: चार माह बाद होगी।

——इनसेट——
इन पुरस्कारों से किया जा चुका है सम्मानित
मीनाक्षी सिंह को अब तक मिस टीन ऐज (क्वीन आफ दा हट्स), मिस टीन इंडिया व मिस टीन एमपी जैसे कई बड़े अवार्डों से सम्मानित किया जा चुका है।

——इनसेट———
अनुपमा स्कूल की छात्रा हैं मीनाक्षी
ग्रामीण परिवेश में जन्मी मीनाक्षी की प्राथमिक शिक्षा सतना के सेंट माइकल स्कूल से हुई। इसके बाद वो हाई व हायर सेकंडरी की पढ़ाई अनुपम हायर सेकंडरी स्कूल भरहुतनगर सतना से कर रही हैं। इस वर्ष वे कला विषय से कक्षा 11वीं पास कर 12वीं में प्रवेश किया है।

——इनसेट——
सोमवार को पहुंची धर्मनगरी
क्वीन बनने के बाद पहली बार मीनाक्षी सोमवार को चित्रकूट पहुंची जहां उनके स्वजन रविमाला सिंह, विनोद सिंह, पत्रकार अरविन्द रघुवंशी, समर्थन सिंह, प्रमोद सिंह, किरण सिंह, भारती सिंह, ओंकार प्रताप सिंह, साधना सिंह, अंकिता सिंह, शालिनी सिंह, हर्ष सिंह, विजय किशोर, दिव्यश्री सिंह, अदिति सिंह, गौरव सिंह आदि ने फूल—माला पहनाकर एवं बुके देकर उनका जोरदार स्वागत किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read