डीएम की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धुओं की हुई बैठक
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। जिलाधिकारी डॉ. विपिन जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बंधु की बैठक हुई जहां बैठक में जनपद के पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों की समस्याओं, सुझावों एवं विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित पूर्व सैनिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पूर्व सैनिकों ने देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, इसलिए उनकी समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आयोजित होने वाली विभिन्न जागरूकता गतिविधियों, राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं प्रेरणात्मक अभियानों में पूर्व सैनिकोंको की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि उनके अनुभव एवं अनुशासन का लाभ समाज एवं युवाओं को प्राप्त हो सके। बैठक में एसडीएम तुलसीपुर राकेश जयंत, सीओ सिटी ज्योति श्री, जिला सैनिक पुनर्वास कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



