स्थानान्तरित अधिकारियों को दी गयी विदाई

  • स्थानान्तरित अधिकारियों को दी गयी विदाई

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। जनपद में स्थानांतरण नीति के अंतर्गत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अन्य जनपदों में स्थानांतरण होने पर कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. विपिन जैन द्वारा स्थानांतरित अधिकारियों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सम्मानित एवं विदाई प्राप्त करने वाले अधिकारियों में जिला समन्वयक एनआरएलएम प्रियंवदा यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्वेता सिंह, खंड विकास अधिकारी उतरौला अविंद्र पांडेय तथा कार्यालय जिला विकास अधिकारी की अकाउंटेंट सारिका सिंह शामिल रहीं।
इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने कहा कि सभी अधिकारियों ने जनपद में अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, मेहनत एवं जिम्मेदारी के साथ किया है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि अधिकारी अपने नवीन तैनाती स्थल पर भी इसी समर्पण भाव के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं को प्रभावी रूप से जनसामान्य तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। प्रशासनिक सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है लेकिन अपने कार्यों एवं व्यवहार से छोड़ी गई सकारात्मक छाप सदैव याद रखी जाती है। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्थानांतरित अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके अनुभव साझा किए गए तथा नवीन दायित्वों हेतु शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA