संयुक्त पुलिस टीम ने अन्तर्राज्यीय गिरोह के आधा दर्जन सदस्य को किया गिरफ्तार
माल, नगदी व घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा चोरी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक के निकट पर्यवेक्षण में 2026 को थाना कोतवाली नगर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी/टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से करीब 32 लाख रुपए अनुमानित कीमत के माल/नकद रुपए व घटना में प्रयुक्त 4 पहिया वाहन बरामद हुए हैं।
गौरतलब है कि 11 फरवरी को थाना तिंदवारी क्षेत्र की निवासी उमा पत्नी कमल द्वारा सूचना दी गई कि 10 फरवरी को वह शादी में जाते समय रिक्शे में 2 अज्ञात महिलाओं द्वारा उनके पर्स को चोरी कर लिया जिसमें सोने के आभूषण आदि थे तथा 20 फरवरी को जनपद हमीरपुर थाना मौदहा क्षेत्र की रहने वाली रिन्शू सिंह पत्नी शोभित द्वारा सूचना दी गई कि 19 फरवरी को बांदा संकट मोचन मंदिर के पास एक ऑटो में 4 अज्ञात महिलाओं द्वारा उनके बैग से जेवरात निकाल लिये। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया था। इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से अभियुक्तों की पहचान करते हुए सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले 6 अभियुक्तों (4 महिला व 2 पुरुष) को मवई बाईपास महोबा रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे में चोरी/टप्पेबाजी के करीब 32 लाख रुपए अनुमानित कीमत के माल/नकद रुपए व घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन बरामद हुए हैं। माल सहित घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद हुए हैं।
कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह सभी इसी दोनों चार पहिया वाहनों से भारत के अलग-अलग राज्यों में घूम-घूम कर ग्रुप बनाकर चोरी/टप्पेबाजी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं और आभूषणों को स्वयं गलाकर आपस में बांट लेते हैं। यह चार पहिया वाहन ग्रैंड विटारा भी हम लोगों ने चोरी/टप्पेबाजी के सामानों की बिक्री से प्राप्त रुपए से खरीदी है। गहनता जांच/पूछताछ के क्रम में पाया गया कि ये सभी आपस में रिश्तेदार है तथा पेशेवर अपराधी है और ये सभी बच्चों का भी सहारा लेकर चोरी/टप्पेबाजी करते हैं। ये सभी हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले हैं और चैत्र नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत मन्दिरों सहित भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि से चोरी/टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में थे। इनके द्वारा बांदा, चित्रकूट मैहर सतना आदि सहित भारत के अन्य राज्यों में भी चोरी/टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में गहनता से जांच की जा रही है कि इनके गिरोह में और कितने लोग सम्मिलित हैं तथा इनके द्वारा और किन-किन स्थानों पर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया गया है जिनके सम्बन्ध में जांच कर आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में सुभाष चन्द्र पुत्र विक्रम निवासी कैलाश नगर थाना कैंट जनपद पलवल (हरियाणा), रोहित पुत्र बीरपाल निवासी कैलाश नगर थाना कैंट जनपद पलवल (हरियाणा), नेहा पत्नी रोहित निवासी कैलाश नगर थाना कैंट जनपद पलवल (हरियाणा), गीता पत्नी धन्नी निवासी कैलाश नगर थाना कैंट जनपद पलवल (हरियाणा), काजल पुत्री धन्नी निवासी कैलाश नगर थाना कैंट जनपद पलवल (हरियाणा), नीलम पत्नी सोनू निवासी चक गिरवारी नगर थाना ढ़ींग जनपद भरतपुर राजस्थान शामिल हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















