मानकविहीन सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जमकर किया प्रदर्शन

  • मानकविहीन सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जमकर किया प्रदर्शन

तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के विकास खंड पौली के अंतर्गत ग्राम पंचायत भोतहा एमबीडी महाबाध पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा बनाई जा रही पक्की सड़क में धांधली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है जिससे सड़क बनने के साथ ही उखड़ने लगी है। बुधवार को बड़ी संख्या में एकत्र हुए ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे इंद्रेश निषाद, अजय निषाद और रामभर राजभर ने कहा कि सरकार बेहतर सड़कों के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है लेकिन ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से मानक विहीन सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।
ग्रामीण संजय निषाद, बबूंदर यादव और हरिराम निषाद ने बताया कि सड़क की गिट्टी और तारकोल का मिश्रण इतना कमजोर है कि वह हाथ से ही उखड़ रहा है। जितेन्द्र निषाद, अमन और रंजीत ने चेतावनी दी कि यदि उच्चाधिकारियों ने मौके पर आकर जांच नहीं की और गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो वे निर्माण कार्य ठप करा देंगे। इस दौरान मुख्य रूप से सीताराम, जितेन्द्र गौतम, अजीत सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA