HomeAyodhyaअध्ययन के लिये अयोध्या पहुंचा कर्नाटक के पार्षदों का दल

अध्ययन के लिये अयोध्या पहुंचा कर्नाटक के पार्षदों का दल

अध्ययन के लिये अयोध्या पहुंचा कर्नाटक के पार्षदों का दल

नगर निगम अयोध्या में महापौर एवं नगर आयुक्त ने नवाचारों की दी जानकारी
तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। नगर निगम अयोध्या की कार्यप्रणाली एवं नवाचारों के अध्ययन के लिए कर्नाटक के हुबली धरवाड़ नगर निगम के पार्षदों एवं अधिकारियों का दल रामनगरी पहुंचा। नगर निगम कार्यालय में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी एवं नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने दल का भगवान राम की मूर्ति एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया और उन्हें नगर निगम से जुड़ी जानकारियां दी। हुबली से अध्ययन के लिए अयोध्या आए दल में नगर नियोजन अधिकारी प्रज्ञनय प्रकाश, शंकर शिल्के, लक्ष्मी हिंदसागेरी, निलव्वा वाई. अरावल, शंबू गोंउंडा रुद्र गोउंडा सलमानी, शिवकुमार पी. रायगोउंडार, गणेश एम मुढ़ावेल, माननिया प्रसाद आदि शामिल थे। दल ने नगर निगम में अधिकारियों से मुलाकात कर अयोध्या में किया जा रहे नवाचारों की जानकारी प्राप्त किया।
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि इस दौरान उन्हें नगर की सफाई व्यवस्था, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था तथा निर्माण कार्य में किए जा रहे नवाचार की जानकारी दी गई। नगर आयुक्त ने वित्तीय तंत्र एवं कुशल शहरी शासन के मॉडल से दल को परिचित कराया। इस दौरान टीम ने नगर की सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के बारे में महापौर से खास जानकारी प्राप्त की। टीम ने हुबली में संपर्क अधिकारी की नियुक्ति के लिए नगर निगम में उनकी भूमिका के बारे में भी जानकारी हासिल की। इस अवसर पर पार्षद विजेंद्र सिंह, अनुज दास, संतोष सिंह, विशाल पाल, अनिल सिंह, अभय श्रीवास्तव, सलमान हैदर, धर्मेंद्र मिश्र, अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, सहायक अभियंता राजपति यादव, भाजपा नेता अभय सिंह आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read