खेत में पड़े पक्के सरसो की फसल में लगायी आग
निलेश त्रिपाठी
मिर्जामुराद, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के राजा तालाब के अंतर्गत ग्राम लश्करिया पोस्ट जक्खिनी निवासी बृज मोहन यादव पुत्र स्व. समारू यादव के मुताबिक वे अपने एक बीघा का पक्का सरसों का फसल काटकर अपने ही खेत में इकट्ठा किया था जिसे राजू यादव पुत्र जवाहर यादव व सुखविंदर पुत्र राम मूरत यादव द्वारा सोमवार की शाम आग लगा दिया गया।

वहीं बृज मोहन यादव की पुत्री शिवांगी यादव व ममता यादव ने राजू यादव और सुखविंदर यादव को सरसों की फसल में आग लगाकर भागते हुए देखा। जब उन लोगों को रोकने का प्रयास किया गया तब वे लोग गाली गलौज देने लगे और साथ में धमकी दिये कि अभी फसल जलाकर राख की हैं। अभी तुम्हारे परिवार को भी जान से मार कर जलाकर राख कर देंगे। चौकी व थाने से संतोषजनक कार्रवाई न होने से बृज मोहन यादव ने उच्च अधिकारियों के पास गुहार लगाई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













