HomeTrendingबिजली विभाग के मनमानी का भारी भरकम फर्जी बिल लेकर दफ्तरों के...

बिजली विभाग के मनमानी का भारी भरकम फर्जी बिल लेकर दफ्तरों के चक्कर काट रहा व्यापारी

  • बिजली विभाग के मनमानी का भारी भरकम फर्जी बिल लेकर दफ्तरों के चक्कर काट रहा व्यापारी

  • ठप्प हुआ कामकाज, अधिकारियों का रटा-रटाया वाक्य ‘मामला संज्ञान में है’

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। बिजली विभाग की मनमाने रवैए और तकनीकी खामियों का खामियाजा एक व्यापारी को फैक्ट्री बंद कर चुकना पड़ रहा है। मामला नगर के हाफिजपुर का है जहां एक उपभोक्ता पिछले एक साल से बिजली के ‘मनमाने’ बिल को सुधरवाने के लिए अधिकारियों के दरवाजे खटखटा रहा है लेकिन उसकी सुनवाई नहीं की जा रही है। मामले में पीड़ित उपभोक्त अजय यादव, जो हाफिजपुर में एक आयान बर्फ फैक्ट्री चलाते हैं, का आरोप है कि पिछले साल उनके परिसर का बिजली का बिल अचानक से सामान्य से तीन गुना ज्यादा भेज दिया गया। 10 से 15 लाख की बजाय 58 लाख का बिजली का बिल पकड़ा दिया गया। जबकि ऑफ सीजन में पूरा प्लांट बंद था बावजूद इतना बिल आना नामुमकिन है। पीड़ित ने तुरंत विभाग को सूचित किया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब बर्फ का सीजन शुरू हो चुका है लेकिन बिजली के चलते पूरा व्यापार ठप्प है। स्थानीय स्तर पर अधिशासी अभियंता (XEN) और एसडीओ (SDO) से कोई राहत न मिलने पर अब पीड़ित ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बिजली मीटर की जांच कराने और अवैध तरीके से भेजे गए बिल को वापस लेने की मांग की गई है। मामले में संबंधित अधिकारियों से बातचीत की गई तो रटा-रटाया जवाब मिला कि “मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है।” हालांकि एक साल बीत जाने के बाद भी ‘जांच’ पूरी न होना विभाग की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवालिया निशान खड़ा करता है। अब देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री कार्यालय के दखल के बाद क्या इस व्यापारी को न्याय मिलता है या फिर बिजली विभाग की ‘लालफीताशाही’ एक और व्यापार को लील जाएगी?

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read