जिले में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म
जिले में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म
दादी के साथ बाग में आम बीनने गयी थी बच्ची
अजय जायसवाल
गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र निवासी आठ वर्षीय दलित किशोरी से युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर दादी पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। उसे अचेत अवस्था में अस्पताल ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक दलित बस्ती की आठ वर्षीय मासूम बच्ची अपनी दादी के साथ आम के बाग में गयी थी। इसी दौरान दादी नल पर पानी भरने चली गयी। इसी दौरान बंधुपुर निवासी एक युवक बाग में पहुच गया। मासूम को उठाकर बाग से करीब सौ मीटर की दूरी ओर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
बच्ची की चीख सुनकर दादी उसे ढूढ़ते हुए नजदीक पहुंची तो आरोप फरार हो गया। मासूम बच्ची की मां की तहरीर पर सीओ के निर्देश पर दर्ज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। रेप की सूचना के बाद पीपीगंज थाने पहुचे कैम्पियरगंज के सीओ अजय सिंह ने पीड़िता एवं उसके परिजनों से जानकारी लेकर घटना स्थल का निरीक्षण किया।आसपास के लोगो से घटना के संबंध में जानकारी भी ली। पीपीगंज पुलिस ने आरोपी युवक अंगद चौधरी पुत्र रामचन्द्र निवासी के खिलाफ रेप, पाक्सो एक्ट एवं दलित उत्पीड़न केस दर्ज कर आरोपी के घर दबिश देकर उसके पिता को थाने लाकर आरोपी के बारे में जानकारी लेकर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में जुट गई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।