लोजनपा कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन का किया आयोजन
तेजस टूडे सं.
मनीष कुमार
हापुड़। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) कार्यकर्ता कार्य सम्मेलन ग्राम देहरा हापुड से जिलाध्यक्ष अनवार कुरैशी के आवास पर कार्यक्रम किया जिसकी अध्यक्षता अनवार कुरैशी व संचालन डा० शाहिद ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा आये जिनका पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल—माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष खुर्शीद आलम एवं प्रदेश सचिव सुरेन्द्र बौद्ध रहे। इस मौके पर अल्पसंख्यक, दलित व अगडा—पिछडा वर्ग के सैकडों लोगों ने लोक पार्टी की नितियों के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण किया। हाजी मुरशेद, डा. शाहिद बिलाल, मोहसिन, डा. वकील भाटी, सनी, तनुज कश्यप, एसके झा, नेम सिद्दीकी, सुरेंद्र बौद्ध आदि कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने नियुक्ति पत्र देते हुये माला पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष अनवर कुरैशी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आदेशनुसार प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने जिस विश्वास के साथ मेरे को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है, मैं पार्टी के प्रति पूरे विश्वास के साथ कार्य करूंगा और पार्टी के हाथ मजबूत करने का काम करूंगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













