Homeहापुड़मोनाड विश्वविद्यालय में मनाया गया योग दिवस

मोनाड विश्वविद्यालय में मनाया गया योग दिवस

मोनाड विश्वविद्यालय में मनाया गया योग दिवस

योग दिवस पर केवल योग न करें, बल्कि उसके प्रति लोगों को जागरूक भी करें: डा. एम. जावेद
तेजस टूडे ब्यूरो
अनिल कश्यप
हापुड़। मोनाड विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ स्पोर्टस के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विविध योग कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत प्रातः 7 बजे से सूर्य नमस्कार सत्र के साथ हुई जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके उपरान्त प्रातः 10 बजे योग निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें इप्तिशाम (एमए योगा) ने प्रथम स्थान, आकृति पाल (बीपीएस) ने द्वितीय स्थान तथा विधि गर्ग (बीए योगा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में प्रातः 11 बजे से योग संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ० निशान्त सहायक प्राध्यापक (सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ उपस्थित हुये और योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में वि०वि० के कुलपति प्रो० (डॉ०) एम० जावेद ने कहा कि सिर्फ योग न करें, बल्कि उसके प्रति लोगों में जागरूकता भी फैलाएं। मंच का संचालन डॉ० प्रदीप कुमार ने किया। स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स के संकायाध्यक्ष डॉ० सुनील श्रीवास ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वि०वि० के कुलसचिव कर्नल डी०पी० सिंह, उपकुलपति (अकादमिक) डॉ० जयदीप कुमार, मीडिया प्रभारी डॉ० गणेश शंकर सहित समस्त विभागों के शिक्षकों के अलावा बड़ी संख्या में छात्र—छात्रायें मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read