Homeहापुड़लघु उद्योग भारतीय हापुड़ इकाई ने की बैठक

लघु उद्योग भारतीय हापुड़ इकाई ने की बैठक

लघु उद्योग भारतीय हापुड़ इकाई ने की बैठक

तेजस टूडे सं.
मनीष कुमार
हापुड। लघु उद्योग भारतीय हापुड़ इकाई द्वारा समिति भवन धीर खेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया मेरठ रोड हापुड़ में बैठक हुई जहां मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता विनीत अग्रवाल शारदा प्रदेश संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सम्मुख लघु उद्योग भारतीय हापुड़ इकाई के उद्योगों ने उद्यमियों को चलाने में आ रही परेशानियों का विस्तार से अवगत कराया। जैसे धीर खेड़ा में सड़क की हालत नालियों की दुर्दशा पानी निकासी की व्यवस्था पत्र प्रकाश की व्यवस्था हापुड़-पिलखुआ विकास प्राधिकरण द्वारा सहयोग एवं मूलभूत सुविधाओं का अभाव जैसी समस्याओं का विवरण दिया। इस पर भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि समस्याओं के निवारण हेतु पक्का आश्वासन दिया और कहा कि मैं पहले भी आपके बीच आता रहा हूं और आज भी आपके बीच आया हूं। पहले भी आपने अपनी सड़क की एक समस्या बताई थी। जिसका निदान हो गया था, वह अब जो समस्याएं आप लोगों ने मुझे बताई हैं। मैं उनकी प्रथम वरीयता लेकर के उन सब कार्य करने की कोशिश करूँगा। विनीत शारदा ने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारियों के उत्थान के लिए प्रतिबंध है तथा आप सभी ने यह देखा होगा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आई है तब से व्यापारी भाइयों को निरंतर दिन प्रतिदिन उन्नति करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। वह उनके साथ जो लूटपाट अपहरण डकैती हत्या की घटना होती थी। वह भी अब बिल्कुल समाप्त होने के स्तर पर है। आज उत्तर प्रदेश में राम राज्य है। उनके साथ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पश्चिम के संयोजक विनोद गुप्ता, भाजपा मीडिया प्रभारी सुयेश वशिष्ठ मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता नीरज गुप्ता अध्यक्ष लघु उद्योग भारती हापुड़ इकाई एवं संचालन महामंत्री संजय गोयल ने किया। उपाध्यक्ष वैभव गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष राहुल गर्ग का विशेष सहयोग एवं प्रबंध रहा। बैठक में लगभग 100 से अधिक उद्योगों ने भाग लिया। सभा समाप्ति पर सभी का धन्यवाद दिया गया। बैठक में राजीव बंसल, सुनील वर्मा, सर्वेंद्र रस्तोगी, सुनील जैन, इंद्रमोहन बंसल, कृष्ण कुमार, मुदित बंसल, विभोर, सचिन, रोहित, सुरजीत, चावला, ग्याधीश, तनेजा, सुनील गर्ग, गौरव गर्ग, सौरभ अग्रवाल कोषाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read