HomeShahjahanpurमेल आईडी बनाकर ठगी कर खातों में पैसे ट्रांसफर कराने वाले गैंग...

मेल आईडी बनाकर ठगी कर खातों में पैसे ट्रांसफर कराने वाले गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार

मेल आईडी बनाकर ठगी कर खातों में पैसे ट्रांसफर कराने वाले गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार

आकाशदीप
शाहजहांपुर। फर्जी तरीके से टांसपोर्ट कम्पनी के नाम पर ठगी करने के लिये विभिन्न ट्रांसपोर्ट सर्विस देने के लिये कम्पनियो के नाम से या मिलते जुलते नामो से जी मेल आईडी बनाकर ठगी कर खातों में पैसे ट्रांसफर कराने वाले गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार, 31000 रुपये नकद व 14 अदद मोबाइल विभिन्न कम्पनियों के बरामद। पुलिस के अनुसार थाना सदर बाजार पर पंजीकत अभियोग का सफल अनावरण विगत कई दिनों से फर्जी तरीके से ट्रांसपोर्ट कम्पनी के नाम पर ठगी करने के लिये विभिन्न ट्रांसपोर्ट सर्विस देने के लिये कम्पनियों के नाम से या मिलते जुलते नामो से ही जी मेल आईडी बनाकर कस्टमर से आनलाइन अलग अलग खातों में रुपये ट्रांसफर कराने वालों के विरुद्ध सूचनायें प्राप्त हो रही थीं।

इस प्रकार की घटना से सम्बन्धित थाना सदर बाजार पर पूर्व से ही धारा 420, 406 के तहत पंजीकृत होकर विवेचना प्रचलित थी। आनलाइन ठगी की घटनाओं के अनावरण व गंग के बारे में जानकारी कर उसे बस्ट करने के लिए एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर द्वारा संजय कुमार अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक सरवनन टी. के पर्यवेक्षण में नीरज सिंह प्रभारी निरीक्षक साइबर/सर्विलांस सेल के नेतृत्व में थाना सदर बाजार पुलिस टीम शाहजहांपुर को भी टास्क दिया गया था। इसी क्रम में उपरोक्त संयुक्त टीम द्वारा जानकारी कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी। पुलिस के अनुसार लखन सिंह पुत्र रमेश उर्फ रामबीर, अभिषेक प्रताप सिंह पुत्र राजीव, भानु प्रताप सिंह पुत्र जबर सिंह, इन्द्रजीत पुत्र जयपाल, सौरभ कुमार पुत्र राम प्रकाश एवं पवन कुमार पुत्र शेर सिंह पकड़े गये। इनका 1 साथी आशुतोष उर्फ कन्हैया पुत्र सुधाकर जो गैंग लीडर है, वह मौका पार भागने में सफल हो गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read